प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न



प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

युवक युवती ने कराया पंजीयन

मौके पर ही रिश्ते की प्रारंभिक चर्चा भी हुई

वर वधु तलासने के लिए परिचय सम्मेलन बेहतर मंच



सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति व सतनामी समाज जांजगीर चांपा के तत्वाधान में समाज के विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी दिन रविवार समय सुबह 12:00 बजे से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की तैल चित्र पर पूजा आरती कर प्रारंभ किया। समाज के विवाह योग्य युवक युवती अपने परिजन के साथ सम्मेलन स्थल में पहुंचकर  पंजीयन के पश्चात अपना परिचय दिया। सम्मेलन में  प्रतिभागी के रूप में विवाह योग्य युवक युवती विधवा विदुर व तलाकशुदा प्रतिभागी भी पंजीयन कराया। विवाह योग्य युवक युवती, प्रतिभागी, परिजन एवं समाज की बुद्धिजीवी अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधी समाज के लोग भाग लिया। समाज में वर वधु तलासने में हो रही परेशानी समस्या को एक मंच पर लाकर समय व खर्च की बचत करते हुए मनचाहा भावी जीवन साथी चुनने तलाश में मदद होती है । समिति के पदाधिकारी लोग प्रतिभागी वर वधु व उनके परिजन के बीच प्रारंभिक काउंसलिंक चर्चा में सहयोग किया। मौके पर ही अनेक रिश्तो की प्रारंभिक चर्चा भी हुई । कार्यक्रम का 15 वर्ष है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले पूर्व विधायक श्रीमती इंदु बंजारे छत्तीसगढ़ सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के प्रदेश अध्यक्ष जय बहादुर बंजारे प्रदेश संरक्षक सरजू प्रसाद धृतलहरे और क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप सुनीता पटले जी आदि का परिचय सम्मेलन में आयोजन समिति प्रतिभागी व परिजन समस्त उपस्थित समाज के बुद्धजीवी अधिकारी कर्मचारी व समाज को मार्गदर्शन मिला। सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश सह सचिव रमेश बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री अंजलि बरमाल अध्यक्ष सुखराम मधुकर मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे उपाध्यक्ष अनिल अजगले डॉ दिलीप बर्मन डॉ धनेश्वरी जागृति संजीव खरे संरक्षक अधि महारथी बघेल  डॉ विजय लहरे राजेश्वर पाटले डॉ जगदीश बंजारे मुकेश रात्रे चंद्रकांत रात्रे गेंद राम कुर्रे डॉ चंद्रशेखर खरे अधि लक्ष्मी लहरे  विजय मनहर चंद्रकुमार मिरी दिनेश मिरी अर्जुन सरकार मोहर सिंह अधिवक्ता एस के बघेल संत सोनंत संतोष अनंत योगेश बनर्जी खुलन सोनवानी सुरेश मिर्चन्य अहिल डहरिया संजीव बंजारे जय श्री रात्रे प्रतिमा पाटले किशन बघेल नंदलाल कुर्रे संजय लहरे जितेंद्र पाटले महेश्वर टंडन राधेश्याम पाटले  आदि भारी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी प्रतिभागी व उनके परिजन उपस्थित रहा। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ ललित कुर्रे ने दी।

img 20250401 wa00175937176312677193913 Console Corptech
img 20260105 wa04757448867847573684572 Console Corptech
img 20260105 wa04768193812128108003372 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button