चांपा में हिंदू सम्मेलन आयोजित, 210 लोगों की हुई घर वापसी

चांपा में हिंदू सम्मेलन आयोजित, 210 लोगों की हुई घर वापसी
चांपा।
आज गुरुवार को चांपा के भालेराव मैदान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक संस्कृतियों को सशक्त करना एवं हिंदू समाज को एकजुट करना बताया गया। सम्मेलन के दौरान हिंदू समाज से भटके हुए लगभग 210 लोगों की विधिवत घर वापसी कराई गई।
कार्यक्रम में घर वापसी के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उपस्थित अतिथियों ने लोगों का स्वागत किया। घर वापसी करने वाले सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार से समाज को भटकने नहीं देंगे और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहेंगे।
इस अवसर पर प्रबल प्रताप जूदेव  (घर वापसी प्रमुख) की विशेष भूमिका रही। वहीं  राजेंद्र जी (अखिल भारतीय अधिकारी, धर्म जागरण), राजकुमार खंडेलवाल, नरेश देवांगन, पं. एम.एस. त्रिपाठी, स्वामी सुंदर दास एवं डॉ. सुरुचि गोयल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में आयोजकों के साथ-साथ नगर के नागरिकों की भी भारी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button