जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- निजी वाहन को बनाया स्कूल वैन,9 बच्चे 2 शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी






जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- निजी वाहन को बनाया स्कूल वैन,9 बच्चे 2 शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुथूर में तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित हो सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा टकराई जिसे सड़क किनारे स्कूल वैन पलट गई। जिसमें 9 बच्चे 2 शिक्षिका और प्रिंसिपल को चोट आई है। स्कूल वैन को प्रिंसिपल बीपी शर्मा चला रहे थे। घायलों का जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार जारी है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम कुथूर में सरस्वती शिक्षा मंदिर संचालित है। आज बुधवार की सुबह लगभग 8.30 बजे स्कूल वैन में 9 बच्चे सहित दो शिक्षिका और प्रिंसिपल सवार थे।
चालक प्रिंसिपल बीपी शर्मा ने बताया कि वह ग्राम मुड़पार और कुथूर से बच्चों को बैठाकर स्कूल आ रहे थें। इस बीच आखो के सामने अंधेला छाया जिससे घबरा गया और सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और सड़क किनारे जा पलटी है ।
हादसे के बाद गांव के लोगों ने किसी तरह से सभी बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकला,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है,,जिसमें दो बच्चों के सिर में चोट आने पर टाक्के लगे है वही बाकी 7 बच्चों को हल्की चोट आई है वही एक शिक्षिका संतोषी शर्मा 30 वर्ष का हाथ टूटा है वही प्रिंसिपल की हल्की चोट आई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे जहां ट्रैक्टर ट्राली वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बच्चो की स्थिति सामान्य बताया है घायल बच्चो को जिला अस्पताल ने उपचार जारी है सभी को ऑब्जर्वेशन मे रखा है।
नवागढ़ ब्लाक शिक्षा अधिकारी अशोक पाटले ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच कर घायल बच्चों की स्थिति जानकारी लीं। डॉक्टरों की टीम से बात हुई है किसी को गंभीर चोट नहीं है। बच्चों के इलाज को स्कूल संस्थान से कराया जायेगा। घटना कैसे हुई है इस मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जांजगीर चाम्पा जिला मे हुए इस हादसा ने शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग की पोल खोल कर रख दी है,निजी वाहन को स्कूली छोटे छोटे बच्चो और शिक्षिकाओं को क्षमता से अधिक लाने ले जाने का भी खुलासा हुआ है,इस हादसे ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिया है।
घायलों में आरूसी बरेठ (9 साल) , अंकुश बरेठ (6 साल), लक्ष्य खरे (6 साल),रौनक पटेल(6 साल), यश पटेल(7 साल), गुलशन पटेल(8 साल),ईशा साहू (13 साल),प्रभास बरेठ(4 साल) शिक्षिका संतोषी शर्मा (30 वर्ष), प्रिंसिपल बीपी शर्मा (55 वर्ष) जोकि मुड़पार और कुथूर गांव के रहने वाला है।




