45 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद वरिष्ठ रीडर राजेश वर्मा को जिला न्यायालय ने दी भावभीनी विदाई

img 20260703 wa05794043534628669674092 Console Corptech
img 20260703 wa0575166139001367116456 Console Corptech
img 20260703 wa05773467117776119290193 Console Corptech

45 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद वरिष्ठ रीडर राजेश वर्मा को जिला न्यायालय ने दी भावभीनी विदाई

जांजगीर-चांपा। जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर-चांपा में पदस्थ वरिष्ठ प्रस्तुतकर्ता (रीडर) राजेश वर्मा के 45 वर्षों के गौरवपूर्ण शासकीय सेवाकाल पूर्ण होने पर उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर 30 जून 2026 को जिला न्यायालय के एडीआर भवन में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा न्यायालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान को याद किया।

समारोह के दौरान राजेश वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर उनके लंबे, अनुशासित और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में न्यायिक दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन किया तथा अपने व्यवहार, कार्यशैली और सहयोगी स्वभाव से सभी का विश्वास और सम्मान अर्जित किया।

विदाई समारोह के बाद न्यायालय परिवार ने ढोल-नगाड़ों के साथ राजेश वर्मा को सम्मानपूर्वक उनके गृह निवास तक पहुंचाया। वहां परिजनों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। यह भावुक पल उपस्थित सभी लोगों के लिए यादगार बन गया।

राजेश वर्मा ने अपने लंबे सेवाकाल में न केवल न्यायालयीन कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि जिला न्यायिक कर्मचारी संघ, जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के हितों के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किए। उनके सरल, सौम्य, मिलनसार और सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व की सभी ने सराहना की।

समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय के.एल. चरयानी सहित जिला एवं कुटुम्ब न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों ने राजेश वर्मा की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी, कुटुम्ब न्यायालय योगेंद्र नारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामरतन बरेठ, जितेंद्र राठौर, स्टेनोग्राफर हेमंत कलमकर, मालखाना नाजिर राकेश जायसवाल, गोवर्धन सोनेकर सहित न्यायालय के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजेश वर्मा के साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। सभी ने उनके समर्पण, कार्यकुशलता, अनुशासन और सहयोगात्मक व्यवहार की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button