प्रशासन का चला बुलडोजर, बैरियर चौक से हटाया गया अतिक्रमण

img 20260710 wa05112447421763651498838 Console Corptech
बुलडोजर एक्शन मे पहुंची राजस्व एवं पालिका अमला
img 20260710 1227108236483354894296787 Console Corptech
तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में कार्य की गई
img 20260710 1226446742030324339657235 Console Corptech
प्रशासन द्वारा सामान जब्ती की कार्यवाही की गई

प्रशासन का चला बुलडोजर, बैरियर चौक से हटाया गया अतिक्रमण

जांजगीर-चांपा। नगर के प्रवेश द्वार चांपा (बैरियर) चौक पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

बताया जा रहा है कि बैरियर चौक पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को कई बार लिखित शिकायतें की गई थीं। अधिकारियों ने पूर्व में अतिक्रमणकारियों को समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान नगर पालिका परिषद चांपा की अधिकारी शीतल चंद्रवंशी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। उनके साथ नगर पालिका के राजस्व अमला, इंजीनियर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वहीं राजस्व विभाग की ओर से तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई।

तहसीलदार प्रशांत पटेल ने कहा कि नगर में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय और समझाइश दी गई थी, लेकिन पालन नहीं होने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सूचना के मुताबिक यह कार्यवाही सड़क पर अतिक्रमण करने वाले फुटकर व्यवसायों को  वहां से हटाकर सरकार द्वारा बनाए गए पौनी पसारी में अपने समानों को विक्रय हेतु जगह देने को तैयार है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button