crimeअवैधघायलचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिसबिलासपुररायपुरसक्तीस्वास्थ विभागहादसा

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ओल्ड शेड में हादसा, तीन ठेका श्रमिक घायल

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ओल्ड शेड में हादसा, तीन ठेका श्रमिक घायल

चांपा। प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 15 टन ओल्ड शेड में बुधवार देर रात एक औद्योगिक हादसा हो गया, जिसमें कार्यरत तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को रात लगभग 11:30 बजे 15 टन ओल्ड शेड में डी-1 चैनल के गिर जाने से यह दुर्घटना हुई।

हादसे में घायल श्रमिकों में गेंदूराम पटेल, गंगाप्रसाद पटेल तथा पंचराम यादव शामिल हैं। तीनों श्रमिक मैसर्स अन्नमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे।

दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को कंपनी के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कंपनी की एम्बुलेंस से जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई रेफर किया गया।

कंपनी प्रबंधन ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देते हुए मामले की सूचना प्रेषित की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button