नाबालिग बालिका से दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

नाबालिग बालिका से दैहिक शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई

चांपा। नाबालिग बालिका के साथ दैहिक शोषण करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी देने के आरोप में चांपा पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाना चांपा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि मोहल्ले के रहने वाले ऋषि कुमार सारथी के साथ विवाद के बाद डर के कारण वह कहीं चली गई थी। बाद में परिचित महिला की मदद से बालिका को घर लाया गया।

घर पहुंचने के बाद पूछताछ करने पर पीड़िता ने कथित तौर पर बताया कि ऋषि कुमार सारथी उसे अपने घर ले गया और जबरन दैहिक शोषण किया। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर रोक लगाई और चाकू से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि घर से डरकर निकलने के दौरान आरोपी ने उसे दोबारा अपने घर में ले जाकर दैहिक शोषण किया।

पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 451/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ऋषि सारथी पिता रामनारायण सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, सिवनी, थाना चांपा को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे 28 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक रूखसाना बानो, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक ईश्वरी राठौर, आदित्य परिहार सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button