धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026। जांजगीर चांपा पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे रोड स्थित जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड प्रतीक्षालय के समीप एक युवक धारदार हथियार लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता खापर्डे को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तुषार कश्यप (20 वर्ष), निवासी पेण्ड्री जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भागवत डहरिया, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक वाल्मीकि राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button