चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं — पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी का संदेश

चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं — पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी का संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छ.ग.) के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में व्रत एवं त्योहारों का विशेष महत्व है। ये पर्व हमारी सभ्यता और परंपरा के प्रतीक हैं। आज भी लोग आत्मिक उन्नति, आत्म कल्याण और लोक मंगल की भावना से व्रत रखते हैं और उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं।

इस अवसर पर समाज सेविका श्रीमती अंबिका तिवारी, श्रीमती हर्षा परपानी, समाज सेवक राजेश साहू, मुकेश कुमार वर्मा, विजय महापात्र, बलराम साहू, हिमांशु साहू, कुमारी रानी दीप सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

शुभकामना संदेश में कहा गया कि चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं हिंदू नववर्ष नई उमंग, उत्साह और खुशहाली लेकर आए, यही कामना की गई।

इस दौरान देवनाथ ठाकुर, प्रशांत सिंह, लाकेश साहू, राम सेठिया, अमरदीप सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, चंद्र मल्लिक, बंशीधर ठाकुर, पवित्र सेन्द्रे, नितेन्द्र कुलदीप, विजय कुमार दूधे, विनोद वानखेड़े, चंद्र कुमार शर्मा, सोमापल्ली बालकृष्ण, हेमलता ठाकुर, पूनम ठाकुर, हरगोविंद ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सभी ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की बधाई दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button