
महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं होली मिलन आयोजित
जांजगीर-चांपा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा में नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, श्री अमर सुलतानिया, श्री रवि पांडे, गुलाब सिंह चंदेल, नंद चौधरी, श्री पंकज अग्रवाल, चुन्नीलाल साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, जिला पंचायत सभापति प्रियंका सिंह, श्रीमती मोहन कुमारी, श्रीमती आशा साव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती मीरा मिहिर पतकी, श्रीमती रजनी सत्तू साहू, श्रीमती प्रतिमा, श्रीमती नंदनी रजवाड़े, श्रीमती पूजा राठौड़, अधिवक्ता विद्या राठौड़, श्रीमती संजीता माली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह, श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी मंजू लता सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोषी सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुनीता सिंह सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया तथा होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।




