

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस बूथ 52 एवं 53 में उत्साह के साथ मनाया गया
जांजगीर-चांपा। सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बूथ क्रमांक 52 एवं 53 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भाजपा का ध्वज फहराया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस आयोजन में नगर मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, मंडल उपाध्यक्ष मंगल चंद देवांगन, मंडल मंत्री गौतम यादव, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, वार्ड पार्षद भगवंतीन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष एवं बूथ 53 के अध्यक्ष विक्रांत बघेल, बूथ 52 के अध्यक्ष केशव देवांगन, युवा मोर्चा महामंत्री आदर्श पांडेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम मांझी, आदित्य सोनी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।




