हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य ने फिर किया कमाल, प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल

हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य ने फिर किया कमाल, प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल

जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप के अंतर्गत भिलाई में आयोजित प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी निखिल कहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने क्लब, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य और जांजगीर-चांपा जिले का नाम रोशन किया है।

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर निखिल कहरा का चयन आगामी नेशनल आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।

इस सफलता के पीछे हल्क फिटनेस क्लब के अनुभवी कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य न केवल आर्मरेसलिंग, बल्कि पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉडीबिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग एवं मेंस-विमेंस मॉडलिंग जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।

क्लब परिवार भविष्य में भी नए खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अंत में क्लब द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान दें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button