




नैला जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
नैला। जैन समाज नैला की एक महत्वपूर्ण बैठक आज “जय जिनेन्द्र” के मंगल उच्चारण के साथ संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें आदरणीय सुशील कुमार जैन को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संत निवास हेतु मकान क्रय करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसे समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय बताया गया।
बैठक के दौरान समाज के युवा वर्ग की मंदिर दर्शन एवं नियमित पूजा में कम सहभागिता पर गंभीर चर्चा की गई। युवाओं को पुनः सक्रिय रूप से समाज की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। कुछ पद अभी रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा।
इस अवसर पर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा समाज के आदरणीय बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है –
अध्यक्ष – सुशील कुमार जैन
उपाध्यक्ष – विकास जैन
उपाध्यक्ष – प्रभात जैन
सचिव – अमित जैन
सह सचिव – सुरेश जैन (जैन स्वीट्स)
कोषाध्यक्ष – रवि जैन
आहार-विहार प्रमुख – आनंद जैन
पूजन व्यवस्था प्रमुख – सौरभ (सुपर बैग)
सोशल मीडिया प्रभारी – प्रेरित जैन
नवयुवक मंडल अध्यक्ष – धीरज जैन
कार्यकारिणी सदस्य – चयनित
सभी चयनित पदाधिकारियों को नैला के सदस्यों सहित छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी मोदी, श्री नरेंद्र जी (गुरु कृपा परिवार), राजेश रज्जन जी (रायपुर) एवं देवेंद्र जी छाबड़ा (वैशाली नगर) ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
नवगठित कार्यकारिणी से समाज को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




