पीडीएस के चावल तस्करी मामले में जांच शुरू, वार्ड 21 की दुकान पर पहुंचे खाद्य अधिकारी

पीडीएस के चावल तस्करी मामले में जांच शुरू, वार्ड 21 की दुकान पर पहुंचे खाद्य अधिकारी

चांपा। नगर के वार्ड नंबर 21 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब हितग्राहियों को मिलने वाले राशन में गड़बड़ी और कथित तस्करी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गुरुवार रात सामने आए मामले के बाद आज खाद्य विभाग के अधिकारी संबंधित पीडीएस दुकान का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि दुकान संचालक द्वारा हितग्राहियों के हिस्से का राशन बाहर किसी बिचौलिए को बेच दिया गया। जैसे ही मामला उजागर हुआ, विभाग के अधिकारियों ने दुकान में स्टॉक, वितरण रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष और गहन जांच की जाती है तो बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। उनका आरोप है कि संबंधित संचालक पर पहले भी अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उसके हौसले बुलंद हैं।

फिलहाल दुकान पर अधिकारियों की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने और विभागीय अधिकारियों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्षेत्रवासियों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button