भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित, देवव्रत देवांगन मंत्री नियुक्त

भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति व मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित, देवव्रत देवांगन मंत्री नियुक्त

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।

यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन साथ के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय अम्बेश जांगड़े की सहमति से की गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  आकाश सिंह द्वारा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची विधिवत घोषित की गई।

घोषित सूची में चांपा नगर से देवव्रत देवांगन को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया।

नियुक्ति के बाद श्री देवांगन ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

जिला युवा मोर्चा की नई कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button