Bussinesscrimeअवैधचाम्पाछत्तीसगढ़पुलिस

45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ राजू गिरफ्तार

45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

चांपा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल

सिवनी रोड में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मई 2026 की देर शाम थाना चांपा पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सिवनी रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई, जहां आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पाटले पिता चुन्नूलाल पाटले उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हर्राभाटा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रिका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, महिला आरक्षक निरमा टोपो एवं संगीता लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button