

होली त्यौहार की सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा। होली के पावन अवसर पर सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को रंगों के इस पवित्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और समरसता का संदेश देती है।
योगेश अग्रवाल ने कहा कि होली का त्यौहार हमें पुरानी कटुताओं को भूलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और प्रेम के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि होली का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।
अंत में उन्होंने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।




