भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, बिलासपुर संभाग में राम खूबवानी को जिम्मेदारी

img 20260320 0143162814637988552867085 Console Corptech

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, बिलासपुर संभाग में राम खूबवानी को जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा व्यापार प्रकोष्ठ में संभाग प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न संभागों में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार रायपुर संभाग में श्री राजेश अग्रवाल को प्रभारी एवं श्री प्रकाश मौर्य को सहप्रभारी बनाया गया है। दुर्ग संभाग में श्री आकाश चोपड़ा को प्रभारी तथा श्री दिलीप अग्रवाल को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। बस्तर संभाग में श्री महावीर चोपड़ा को प्रभारी एवं श्री राजकुमार राठी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर संभाग में श्री राम खूबवानी को प्रभारी तथा श्री सुनील सोनथलिया को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

सरगुजा संभाग में श्री मुकेश गर्ग को प्रभारी एवं श्री उमेश अग्रवाल तथा श्री पवन सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है।

प्रदेश कार्यालय द्वारा 19 मार्च 26 को जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उक्त आदेश पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button