गौरवपथ में शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने केशरवानी समाज चांपा ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

गौरवपथ में शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाने केशरवानी समाज चांपा ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

चांपा। नगर का गौरवपथ इन दिनों दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थिति यह है कि लोग इस मार्ग पर आवागमन करने में भी असहज महसूस कर रहे हैं।

गौरवपथ मार्ग पर कॉलेज, बस स्टैंड, विभिन्न निजी व शासकीय अस्पताल, पीएचई कार्यालय, नगरपालिका कार्यालय तथा शराब दुकान स्थित होने के कारण यहां दिनभर भारी आवाजाही बनी रहती है। सड़क चौड़ी और समतल होने के कारण कई वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। तेज गति से चलने वाले वाहन न केवल स्वयं दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, बल्कि अन्य सावधानीपूर्वक वाहन चलाने वाले व पैदल राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले रहे हैं।

इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए केशरवानी समाज चांपा के प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गौरवपथ के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार शीघ्र स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग की गई, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक भवानी गुप्ता, नगर अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत गुप्ता, कार्ययोजना मंत्री विष्णु बानी, प्रचार-प्रसार मंत्री परमेश्वर केशरवानी, सह कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, तरुण सभा के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय महिला सभा की संरक्षक श्रीमती कल्याणी केशरवानी, नगर महिला सभा अध्यक्ष अल्का केशरवानी, श्रीमती पूजा गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समाजजनों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर नगरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button