
जांजगीर-चांपा जिले में वर्ल्ड कप क्रिकेट के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा की गई संयुक्त छापेमार कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
🔴 गिरफ्तार आरोपी
1. सुमीत सिंह ठाकुर (25 वर्ष)
निवासी – नैला दर्रीपारा
2. प्रतीक मिश्रा (30 वर्ष)
निवासी – तिफरा काली मंदिर के पीछे, वार्ड नं. 12, बिलासपुर
—
📌 क्या है मामला?
वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा आईडी बेचकर लोगों से रकम लेकर सट्टा खिलाया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर साइबर थाना और चौकी नैला पुलिस ने संयुक्त रेड कार्रवाई की। मौके पर दोनों आरोपी पकड़े गए।
जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से:
02 ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा आईडी
लाखों रुपये के लेनदेन के साक्ष्य
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा संचालन की जानकारी मिली
—
💰 बरामदगी
₹23,000 नगद
04 मोबाइल फोन
02 एटीएम कार्ड
—
⚖️ कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की विस्तृत जांच जारी है, अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—
👮♂️ पुलिस की भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।
—
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टा खिलाने और खेलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




