
रफीक सिद्धिकी ने दी होली की शुभकामनाएं, आपसी भाईचारे का दिया संदेश
जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के जिला उपाध्यक्ष रफीक सिद्धिकी ने समस्त जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और आपसी प्रेम का त्योहार है। यह पर्व समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। हमें इस त्योहार को मिलजुलकर, शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।
रफीक सिद्धिकी ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और प्रेमपूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए मनाएं।
अंत में उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए होली की पुनः शुभकामनाएं दीं।




