धर्म परिवर्तन हेतु दबाव व हिंदू देवी–देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन हेतु दबाव व हिंदू देवी–देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जांजगीर–चांपा।
थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा हिंदू धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 28.12.2025 को तरौद वार्ड क्रमांक 20 में दो व्यक्तियों द्वारा लोगों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था तथा हिंदू देवी–देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की जा रही थीं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं। प्राप्त सूचना एवं रिपोर्ट के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 661/25 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपी—
संजू दांडेकर (उम्र 37 वर्ष), निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार
मोती सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर–चांपा
कानूनी कार्रवाई—
आरोपियों के विरुद्ध धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस कार्यवाही—
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा  विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button