वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद पुष्पा अनीश सिंह के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

img 20260223 wa06035720510704670009898 Console Corptech
img 20260223 wa07448264552587067010544 Console Corptech
img 20260223 wa06127642439541918727788 Console Corptech
img 20260223 wa06143762563123424865643 Console Corptech

वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद पुष्पा अनीश सिंह के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह द्वारा अपने पार्षद कार्यालय का शुभारंभ किया गया। पार्षद बनने के बाद यह अपने आप में एक अनोखी पहल मानी जा रही है, जहां क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कार्यालय की स्थापना की गई है।

पार्षद पुष्पा अनीश सिंह ने बताया कि यह कार्यालय पूरी तरह से वार्ड की जनता को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की किसी भी नागरिक की समस्या उनकी अपनी समस्या है और उसका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जनता को समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, इसी सोच के साथ कार्यालय स्थापित किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यालय में वार्ड और क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यालय का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें वार्डवासी अपनी समस्याएं एवं सुझाव लेकर पहुंच सकते हैं।

पार्षद श्रीमती पुष्पा अनीश सिंह वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की सोशल मीडिया सहप्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा संगठन से भी जुड़ी हुई हैं। वे वार्ड क्रमांक 22 (तिलक नगर, नया पारा, चांपा) की पार्षद के रूप में क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है” और वार्ड के समग्र विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button