

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, इलाके में सनसनी
चांपा। चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस एवं रेलवे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान बिट्टू देवांगन (20 वर्ष) निवासी नया चांपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही उसका जन्मदिन था। जन्मदिन के कुछ ही दिन बाद इस तरह की घटना से परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस आत्महत्या या दुर्घटना की आशंका सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल शव को बीडीएम अस्पताल लाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।




