SBI CSR की मोबाइल एम्बुलेंस से महिलाओं के लिए मुफ्त कैंसर जांच

img 20260502 wa04586781606877172026678 Console Corptech
8076b89124514611b86652b92a47c0543923781783116975031 Console Corptech

SBI CSR की मोबाइल एम्बुलेंस से महिलाओं के लिए मुफ्त कैंसर जांच
जांजगीर-चांपा में 20 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य अभियान

जांजगीर-चांपा। महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में State Bank of India के CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। SBI CSR द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से महिलाओं की स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जा रही है।

यह विशेष स्वास्थ्य अभियान जिले में लगातार 20 दिनों तक चलेगा। सामान्यतः निजी जांच केंद्रों में जिन जांचों पर करीब 5000 रुपये तक का खर्च आता है, वही जांच इस मोबाइल एम्बुलेंस में बिना किसी शुल्क के उपलब्ध होगी।

अभियान की शुरुआत पहले पांच दिनों तक जिला अस्पताल जांजगीर में की जाएगी। इसके पश्चात मोबाइल एम्बुलेंस बारी-बारी से जिले के सभी ब्लॉक स्तरों पर पहुंचकर महिलाओं की जांच करेगी। जिला अस्पताल के बाद यह एम्बुलेंस दो दिनों तक बीडीएम अस्पताल में भी सेवाएं देगी।

वर्तमान समय में महिलाओं में कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार समय पर जांच कराने से बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो सकती है, जिससे इलाज आसान और प्रभावी हो जाता है। इसी उद्देश्य से यह मोबाइल जांच सेवा शुरू की गई है।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जांच कराने की अपील की है। साथ ही, महिलाओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान की जानकारी अन्य महिलाओं तक भी पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button