जिला कांग्रेस जांजगीर-चांपा के मास्टर ट्रेनर बने नागेंद्र गुप्ता

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

जिला कांग्रेस जांजगीर-चांपा के मास्टर ट्रेनर बने नागेंद्र गुप्ता

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रशिक्षण श्रृंखला के तहत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा से दो मास्टर ट्रेनरों का चयन किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता एवं जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठोर को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया गया है। दोनों चयनित मास्टर ट्रेनरों सहित जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 10, 11 एवं 12 सितंबर को बिलासपुर में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के लिए रायपुर में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अब इसी प्रशिक्षण श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए मास्टर ट्रेनरों एवं ब्लॉक तथा नगर कांग्रेस अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मास्टर ट्रेनर जिले के मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके माध्यम से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर की कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी चयनित मास्टर ट्रेनरों तथा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से निर्धारित समय पर प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button