जिला देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष बने लक्ष्मीचंद देवांगन, नई कार्यकारिणी का गठन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए सामाजिकगण
बैठक में उपस्थित समाज के लोग
सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए अध्यक्ष लक्ष्मीचंद देवांगन का फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए

जिला देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष बने लक्ष्मीचंद देवांगन, नई कार्यकारिणी का गठन

सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन, युवा संगठन और महिला प्रकोष्ठ को भी मिली नई जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। जिला देवांगन कल्याण समाज, जांजगीर-चांपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन एवं निर्वाचन 24 अक्टूबर, शनिवार को केरा रोड स्थित छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भवन में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में श्री लक्ष्मीचंद देवांगन (चांपा) को जिला अध्यक्ष  चुना गया। नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां परमेश्वरी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के संरक्षक अनाराम देवांगन, पूर्व अध्यक्ष नरेशचंद देवांगन सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलीराम देवांगन, प्रधान पाठक केसला ने किया।

चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी बसंत कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवरीनारायण तथा सह-निर्वाचन अधिकारी धनेश्वर देवांगन, व्याख्याता सारागांव और कांता प्रसाद देवांगन, प्रधान पाठक सिंधुल की देखरेख में संपन्न हुई।

नई जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

नवगठित कार्यकारिणी में कृष्ण कुमार देवांगन (कुरदा), भोलाराम देवांगन (करनौद) और महेंद्र देवांगन (केरा) को उपाध्यक्ष बनाया गया। घनश्याम कुमार देवांगन (जांजगीर) को सचिव पद पर पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उदय देवांगन (सिवनी) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन सचिव के रूप में सुरेश देवांगन (चांपा), भरत कुमार देवांगन (सिवनी), सुखदेव देवांगन (सारागांव) और खीरचंद देवांगन (सारागांव) को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, कांति देवांगन (चांपा) को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

युवा संगठन की भी नई टीम गठित

जिला युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र देवांगन (जांजगीर) का चयन किया गया। ब्रजेश देवांगन (केरा) और राजेश देवांगन (चांपा) उपाध्यक्ष बनाए गए। मूलचंद देवांगन (बिर्रा) को सचिव, सत्यानंद देवांगन (सिवनी) को संयुक्त सचिव तथा मनोज देवांगन (केरा) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला प्रकोष्ठ में अर्चना देवांगन अध्यक्ष

महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर अर्चना देवांगन, अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ को चुना गया। शारदा देवांगन, अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा को उपाध्यक्ष तथा संध्या देवांगन (सिवनी) को सचिव बनाया गया।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अध्यक्ष घोषित

क्षेत्रीय संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बम्हनीडीह शहरी अध्यक्ष पद पर विनोद देवांगन (चांपा), बम्हनीडीह ग्रामीण अध्यक्ष पद पर मनोज देवांगन (बिर्रा), नवागढ़ अध्यक्ष पद पर राजू देवांगन (केरा) तथा बलौदा अध्यक्ष पद पर रेशम लाल देवांगन का चयन किया गया।

सात सदस्यीय संरक्षक मंडल का चयन

समाज के संरक्षक मंडल में अनाराम देवांगन (पोड़ीशंकर), नरेशचंद देवांगन (केरा), किशन देवांगन (चांपा), दिलचंद देवांगन (चांपा), ईश्वर देवांगन (केरा), छतराम देवांगन (सरखों) और Narayan Dewangan (Birra) को शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन से समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सामाजिक एकता, संगठन के विस्तार और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button