


प्रमोद सिंघानिया बने विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष
धर्म जागरण, गौ-रक्षा और सामाजिक समरसता के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी; कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रमोद सिंघानिया को जांजगीर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की प्रांतीय एवं विभागीय बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके बाद विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने उनके नाम की घोषणा की।
प्रमोद सिंघानिया लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद के विचारों से जुड़े हुए हैं। वे धर्म जागरण, सेवा कार्य, गौ-रक्षा एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
उनकी नियुक्ति पर बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। हिंदू समाज को संगठित करना तथा राष्ट्र और धर्म से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।




