crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिस

चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा जब्त, दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा जब्त, दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी 2026। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चांपा रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के नीचे से 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 43 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई

थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध छिपने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।

सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में गवाहों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

दोनों के विरुद्ध धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/26 दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक गौरीशंकर राय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button