नदी में नहाने गए युवक गायब ,डूबने की आशंका

चांपा। सुबह नदी नहाने के लिए गया युवक नदी से अचानक लापता हो गया। परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो परिवार सहित आसपास के युवक को ढूंढने नदी पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार केंवट 40 पिता रमेश केवट नीम चौक के पास निवास करता है। तड़के सुबह लगभग 6 बजे रामकुमार घर के पास पाढ़ी घाट में नहाने पहुंचा। काफी समय बीत जाने के बाद भी रामकुमार घर नहीं पहुंचा। तब घर वालों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार वाले सहित सभी पाढ़ी घाट पहुंचा रामकुमार की खोज कर रहे है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर नही पहुंची थी। परिवार वाले घटना को लेकर चिंतित है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button