केंद्रीय बजट गरीब और विकास को समर्पित : इंजीनियर रवि पाण्डेय

केंद्रीय बजट गरीब और विकास को समर्पित : इंजीनियर रवि पाण्डेय
जांजगीर-चांपा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


केंद्रीय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को गरीब, किसान, युवा और देश के समग्र विकास को समर्पित बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश बजट प्रचार समिति के सदस्य इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बजट की सराहना की है।


इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास की सोच के साथ तैयार किया गया है, जिसमें समाज के सबसे कमजोर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर देकर विकास को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया है।


उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों के लिए राहत, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, किसानों के लिए आधुनिक तकनीक और संसाधनों तक पहुंच, तथा महिलाओं के लिए सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधान किए गए हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई दिशा मिलेगी।


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ विजन को साकार करने वाला है और देश को तेज विकास की राह पर आगे ले जाने वाला साबित होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button