जांजगीर–चांपा में जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न, संगठनात्मक एकता का दिखा सशक्त प्रदर्शन

चांपा नगर से अपनी टीम के साथ पार्षद पुष्पा अनीश सिंह
जनसभा के विशाल सैलाब में कार्यक्रम मे अपनी सहभागिता निभाते हुए

जांजगीर–चांपा में जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम संपन्न, संगठनात्मक एकता का दिखा सशक्त प्रदर्शन
जांजगीर–चांपा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता माननीय श्री जे. पी. नड्डा जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज जांजगीर–चांपा में आयोजित भव्य कार्यक्रम ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन की भारी उपस्थिति देखने को मिली।
इस आयोजन ने संगठन की मजबूत एकता, कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और जनता के अपार विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाया। माननीय नड्डा जी के प्रेरक उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया तथा राष्ट्रसेवा, संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याण के प्रति संकल्प को और अधिक दृढ़ किया।
कार्यक्रम के दौरान यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके कुशल नेतृत्व में जांजगीर–चांपा जिला विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आज का आयोजन संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनकर उभरा।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियो में से छ.ग़. नागरिक सुरक्षा संगठन महिला की जिला सचिव एवं नगर पालिका चांपा के वार्ड नं 22 की पार्षद पुष्पा अनीश सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे पार्टी के लिए एक स्वर्णिम क्षण बताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button