दीपावली पर रफीक सिद्दीकी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की


जांजगीर चांपा। दीपावली के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, रोशनी, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

रफीक सिद्दीकी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।

उन्होंने सभी नागरिकों से दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाने तथा जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने की अपील भी की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button