हस्तनिर्मित हल भेंट कर रामाधीन राठौर ने दिया कृषि परंपरा का संदेश
चांपा एसडीओपी से की सौजन्य मुलाकात, किसान संस्कृति को किया नमन

img 20251226 wa05622605032283936607739 Console Corptech
img 20251226 wa05616276518967229689689 Console Corptech

हस्तनिर्मित हल भेंट कर रामाधीन राठौर ने दिया कृषि परंपरा का संदेश
चांपा एसडीओपी से की सौजन्य मुलाकात, किसान संस्कृति को किया नमन
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा से लगे ग्राम सिवनी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी सिवनी मंडल के महामंत्री रामाधीन राठौर ने चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण संस्कृति एवं पारंपरिक कृषि परंपरा के प्रतीक के रूप में खेत जोताई में उपयोग होने वाला हस्तनिर्मित लकड़ी का हल सप्रेम भेंट किया।
इस भेंट की विशेष बात यह रही कि उक्त हल स्वयं रामाधीन राठौर द्वारा अपने हाथों से तैयार किया गया है। पेशे से फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े श्री राठौर ग्राम सिवनी में अपनी फर्नीचर की दुकान संचालित करते हैं। लकड़ी के कार्य में दक्ष होने के कारण वे पारंपरिक कृषि उपकरणों का निर्माण भी स्वयं करते हैं।
रामाधीन राठौर ने बताया कि यह भेंट किसानों के परिश्रम, गांवों की पहचान तथा छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति को सम्मान देने के उद्देश्य से दी गई है। इससे पूर्व भी वे धान मिसाई में उपयोग होने वाला लकड़ी से निर्मित बेलन एसडीओपी को भेंट कर चुके हैं, जिसे क्षेत्र में काफी सराहना मिली थी।
इस अवसर पर एसडीओपी यदुमणि सिदार ने इस अनोखी एवं भावनात्मक भेंट के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा गांव, किसान और खेती से जुड़ी हुई है। उन्होंने ऐसे प्रयासों को ग्रामीण परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ प्रशासन और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने वाला बताया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और ग्रामीण संस्कृति के सम्मान का सकारात्मक संदेश लेकर आई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button