गद्दी महोत्सव 31 जनवरी व चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती 1 फरवरी को

img 20260129 wa07384331219435282966866 Console Corptech
img 20260129 wa07372982966099226854068 Console Corptech
img 20260129 wa07358419622853844549210 Console Corptech

गद्दी महोत्सव 31 जनवरी व चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती 1 फरवरी को
चांपा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने किया महाआरती स्थल का निरीक्षण
जांजगीर चांपा । शिवरीनारायण माता शबरी की कर्मभूमि एवं भगवान श्री शिवरीनारायण जी की पावन धरा में गद्दी महोत्सव का आयोजन 31 जनवरी को तथा चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती 1 फरवरी 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम की तैयारियां श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं।


गद्दी महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। फ्लावर डेकोरेशन एवं टेंट व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों में संबंधित कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। वहीं चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए चांपा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने शिवरीनारायण पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।


इस दौरान पदाधिकारियों ने भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन किए तथा मठ परिसर स्थित श्री जगदीश मंदिर एवं गौशाला में भी पूजा-अर्चना की। निरीक्षण के समय मठ मंदिर के मुख्तियार सुखराम दास जी, चांपा सेवा संस्थान से पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज मित्तल, शशि भूषण सोनी, रामनारायण मोदी, प्रियांशु पाड़ी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण में महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर विगत 27 वर्षों से प्रतिदिन सायंकाल गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर इसे वार्षिक महोत्सव के रूप में भव्यता से मनाया जाता है, जिसमें नगर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।


इस वर्ष चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती 1 फरवरी को सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगी।


श्री शिवरीनारायण मठ मंदिर पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं मठ के सभी ट्रस्टियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button