उर्वरकों की जमाखोरी पर कृषि विभाग सख्त, कई दुकानों को नोटिस

उर्वरकों की जमाखोरी पर कृषि विभाग सख्त, कई दुकानों को नोटिस

जांजगीर-चांपा।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में उर्वरकों की जमाखोरी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। उप संचालक कृषि राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर खाद, बीज और कीटनाशकों की दुकानों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध हो सके।

सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांजगीर के मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र और चांपा के मेसर्स दिशा सेल्स का निरीक्षण किया गया, जहां पीओएस मशीन और भौतिक स्टॉक का मिलान सही पाया गया। हालांकि संचालकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

वहीं नवागढ़ विकासखंड में मेसर्स नानकचंद नंद किशोर के यहां पीओएस और स्टॉक में अंतर पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी तरह बलौदा विकासखंड के पिसौद और जर्वे क्षेत्र की चार दुकानों—मेसर्स कश्यप कृषि केन्द्र, हर्षिता कृषि केन्द्र, योगेश कश्यप कृषि केन्द्र और तरुण ट्रेडर्स—में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किए गए।

पामगढ़ विकासखंड में सेवा सहकारी समिति भिलौनी और धनगांव में स्टॉक सही पाया गया, जबकि बम्हनीडीह के चोरिया स्थित क्रांति कृषि केन्द्र और आरएसएस ट्रेडर्स में अंतर पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button