नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech



👉 नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भीम कुमार पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम जर्वे, थाना नगरदा, जिला सक्ती ने खुद को मंत्रालय रायपुर में ऊंची पहुंच होने का झांसा देकर प्रार्थी से 15 लाख रुपये की मांग की थी।

👉 ऐसे दिया ठगी को अंजाम

प्रार्थी यशवंत सिंह, निवासी गुरु नानक रेसिडेंसी चांपा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिताजी के मित्र टेकचंद राजपूत (सेवानिवृत्त PWD कर्मचारी) के माध्यम से उनकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

15 लाख रुपये में सौदा तय

7 लाख रुपये एडवांस RTGS के जरिए यूनियन बैंक चांपा शाखा से आरोपी के खाते में ट्रांसफर

शेष 8 लाख रुपये ज्वाइनिंग के बाद लेने की बात


तीन महीने बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पैसे वापस मांगने पर भी आरोपी लगातार बहाने बनाता रहा।

👉 आंशिक रकम लौटाकर फिर मुकरा

28 नवंबर 2025 को आरोपी ने फोनपे के माध्यम से 1 लाख रुपये वापस किए, लेकिन बाकी रकम देने से इंकार कर दिया। यहां तक कि आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

👉 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं SDOP योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

चांपा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम जर्वे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नौकरी के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

👉 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव, SI उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक शैलेंद्र सूर्यवंशी सहित थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।




🔴 पुलिस की अपील:
नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button