वार्ड नं. 2 में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

वार्ड नं. 2 में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

आसमान तक दिखाई दी आग की लपटें, घंटों बंद रही बिजली

Champa। चांपा नगर में गुरुवार रात्रि उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब वार्ड नं. 2 क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। दूर तक आसमान में उठती आग की लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 2 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास से कुछ ही दूरी पर स्थित  दुकान और मकान के समीप लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना के दौरान आग की तेज लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की भयावह स्थिति को देखकर आसपास के रहवासी एवं दुकानदार जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई और क्षेत्र में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य में जुट गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को जल्द ही सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसके लिए विभाग का पूरा अमला लगातार कार्य कर रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button