


अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 2 ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर चांपा। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आदरणीय कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं एसडीएम जांजगीर के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने केवा, भादा, नवापारा और पीथमपुर घाट क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 3 हाईवा और 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी वाहनों को थाना जांजगीर में सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान एक जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद प्रशासन द्वारा संबंधित जेसीबी मालिक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।




