अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोकथाम के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 22 मई 2026 को खनिज अमला जांजगीर द्वारा प्रातःकाल केवा (नवापारा) एवं पिपर्दा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान केवा-पिपर्दा मध्य स्थित हसदेव नदी में अवैध रूप से रेत खनन करते हुए 01 जेसीबी मशीन को पकड़ा गया। खनिज विभाग द्वारा उक्त मशीन को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना बहानिडीह में रखा गया है।

वहीं जांच के दौरान एक अन्य जेसीबी मशीन भी अवैध रेत खनन कार्य में संलिप्त पाई गई, जिसे जांच टीम के पहुंचने पर बिरजू पटेल निवासी पिपर्दा द्वारा मौके से भगा कर ले जाया गया। मामले में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस थाना बहानिडीह में आवेदन एवं शिकायत दर्ज कराई गई है।

खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन के दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button