अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य महतारी वंदन सम्मेलन, खेल प्रतियोगिता एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

img 20260308 wa02557084386126341886227 Console Corptech
img 20260308 wa02577436119683749074135 Console Corptech
img 20260308 wa02513299418824872414204 Console Corptech
img 20260308 wa02524554645164980229559 Console Corptech

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य महतारी वंदन सम्मेलन, खेल प्रतियोगिता एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

सक्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय सक्ती में जिला प्रशासन सक्ती एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में भव्य महतारी वंदन सम्मेलन, खेल सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश जांगड़े तो वही विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुष शर्मा (अन्नपूर्णा बाराद्वार), सभापति जिला पंचायत सक्ती शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मातृशक्ति के सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति आयुष शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का संकल्प दिवस है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, प्रशासन, राजनीति, व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में आगे बढ़ना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षा एवं संस्कार देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं मेगा हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा महिलाओं, बच्चों एवं नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ किया गया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button