

सिवनी (चांपा) में 1 जून से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
जांजगीर-चांपा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ग्राम सिवनी (चांपा) स्थित दुर्गा मंदिर, बाजार चौक में 1 जून से 8 जून 2026 तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति सिवनी (चांपा) द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में व्यास पीठ से आचार्य अशोक तिवारी जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। पहले दिन श्रीमद भागवत माहात्म्य एवं कुंती स्तुति, दूसरे दिन कपिल उपदेश एवं ध्रुव चरित्र, तीसरे दिन जड़भरत प्रसंग एवं प्रह्लाद चरित्र, चौथे दिन समुद्र मंथन, रामकथा एवं कृष्ण जन्म, पांचवें दिन बालचरित्र एवं गोवर्धन पूजा, छठवें दिन रास प्रसंग एवं रुक्मणी विवाह, सातवें दिन सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष तथा अंतिम दिन हवन, सहस्त्रधारा एवं गीता पाठ का आयोजन होगा।
आयोजन स्थल दुर्गा मंदिर, बाजार चौक, सिवनी (चांपा) रखा गया है। समिति ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाने का संदेश दिया है।




