चांपा के वरिष्ठ व्यवसायी दुर्गादत्त मुरारका का निधन, 15 जुलाई को होगी पगड़ी रस्म

img 20260711 wa07475796665362203126755 Console Corptech

चांपा के वरिष्ठ व्यवसायी दुर्गादत्त मुरारका का निधन, 15 जुलाई को होगी पगड़ी रस्म

चांपा। नगर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यवसायी स्वर्गीय दुर्गादत्त मुरारका के निधन के बाद उनके सम्मान में 15 जुलाई 2026, बुधवार को शांति सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन किया जाएगा।

परिवार द्वारा जारी शोक सूचना के अनुसार स्वर्गीय दुर्गादत्त मुरारका का निधन 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को हुआ था। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दोपहर 3:30 बजे शांति सभा एवं सायं 4:00 बजे पगड़ी रस्म का आयोजन रखा गया है।

यह कार्यक्रम नारायणी होटल, सीएसईबी रोड, चांपा में आयोजित होगा, जहां परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं समाजजन दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

शोकाकुल परिवार में डॉ. अनिल मुरारका (भाई), अविनाश मुरारका, अंशुमन मुरारका, अंकुर मुरारका (पुत्र), प्रशांत मुरारका (भतीजा) सहित समस्त मुरारका परिवार ने समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button