बम्हनीडीह में भाजपा का महाशक्ति प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भरी हुंकार

img 20260529 wa05621430920420955432938 Console Corptech
img 20260529 1314172051944373249377886 Console Corptech
img 20260529 1255258501085728343110718 Console Corptech
img 20260529 1254217767017726828477643 Console Corptech
img 20260529 1253508600851229777345321 Console Corptech
img 20260529 1223111415420640312236547 Console Corptech
img 20260529 1217365516513413766703872 Console Corptech
img 20260529 1215395519648274678356922 Console Corptech
img 20260529 1210576696569129332745132 Console Corptech
img 20260529 121555686495294327897567 Console Corptech
img 20260529 1302438481777729951277849 Console Corptech

बम्हनीडीह में भाजपा का महाशक्ति प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भरी हुंकार

“16 कमल खिलाइए, बम्हनीडीह को विकास की नई पहचान दिलाइए”

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव अब पूरी तरह हाईप्रोफाइल होता नजर आ रहा है। चुनावी रण में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बम्हनीडीह आगमन भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ ने साफ संकेत दे दिए कि चुनावी मुकाबला अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है।

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि बम्हनीडीह का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता में है और यदि यहां भाजपा की जीत होती है तो नगर पंचायत में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा —
“बस मुझे यहां से 16 कमल जिताकर भेज दीजिए, फिर देखिए बम्हनीडीह की तस्वीर कैसे बदलती है।” 1 अध्यक्ष और 15 पार्षद

भाजपा ने जारी किया विकास का संकल्प पत्र

सभा के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत सिंह साहिब ने भाजपा के संकल्प पत्र का विधिवत विमोचन किया। भाजपा नेताओं ने इसे “विकास की गारंटी” बताते हुए कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं बल्कि जनता से किया गया संकल्प है।

अरुण साव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi की गारंटी पर देश आगे बढ़ रहा है और उसी तर्ज पर बम्हनीडीह में भी भाजपा विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

भाजपा नेताओं का लगा जमावड़ा

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने सभा को राजनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बना दिया। मंच पर सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव,नारायण चंदेल, कृष्णकांत चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी, सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,जिलापंचायत सभापति आयुष शर्मा,पूर्व विधायक खिलावन साहू, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले,अमर सुल्तानिया,कार्तिकेश्वर स्वर्णकार,अनुराग सिंह देव, प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय,सभापति मोहन कुमारी साहू,सभापति राजकुमार साहू,डॉ धनेश्वरी जागृति, चांपा पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव,सलीम मेमन,संतोष जब्बल, बम्हनीडीह मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी,आनद अग्रवाल, प्रदीप सराफ, पवन केसरवानी,राहुल सिंघानिया,आलेख दुबे  सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जांजगीर चांपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया द्वारा किया गया।

सभा में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के उत्साह ने भाजपा खेमे में नई ऊर्जा भर दी। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस बार बम्हनीडीह में कमल खिलना तय है और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button