परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, 50 लाख मुआवजे की मांग को लेकर पत्नी बच्चों संग थाना के बाहर धरने पर बैठी

img 20260910 wa0647432844615775365619 Console Corptech
img 20260910 wa06464563289275762638441 Console Corptech
img 20260910 wa06482529731175317191372 Console Corptech

परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, 50 लाख मुआवजे की मांग को लेकर पत्नी बच्चों संग थाना के बाहर धरने पर बैठी

चांपा। चांपा थाना की अभिरक्षा में मेहंदीपारा निवासी शिव साहिस की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। वहीं उचित मुआवजे और बच्चों के भविष्य की मांग को लेकर मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ चांपा थाना के बाहर धरने पर बैठी हुई है।

बताया जा रहा है कि महुआ शराब के मामले में पुलिस द्वारा शिव साहिस को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में आक्रोश है।

मृतक की पत्नी द्वारा बच्चों के भविष्य को देखते हुए 50 लाख रुपये के मुआवजे के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और उनके भरण-पोषण और एक नौकरी की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि शिव की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

वहीं धरना स्थल पर मृतक के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। इसके अलावा जिलेभर से सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर परिवार के समर्थन में खड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी परिजनों की मांगों को लेकर प्रशासन से उचित निर्णय लेने की मांग की जा रही है।

सुबह से चल रहा गतिरोध, देर शाम तक नहीं निकला समाधान

इस पूरे प्रकरण को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासन का अमला परिजनों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन देर शाम तक भी स्थिति का समाधान नहीं हो पाया है। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और शव लेने से इनकार कर रहे हैं।

वहीं स्थिति को देखते हुए धरना स्थल पर पुलिस बल के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे थे और जांच करने का आश्ासन उनके परिजनों को दिया है साथ ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों से बातचीत और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल धरना जारी है और सभी की नजरें प्रशासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं। परिजनों की ओर से एक नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजे के साथ बच्चों की पढ़ाई एवं भरण-पोषण की व्यवस्था की मांग की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button