अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच चांपा का आयोजन संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच चांपा का आयोजन संपन्न

चांपा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चांपा द्वारा शनिवार 21 जून 2026 को प्रातः 7:00 बजे स्वामी विवेकानंद गार्डन, एनकेएच हॉस्पिटल के सामने योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं प्राणायाम के विभिन्न अभ्यासों के साथ हुई। प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को नियमित योग के लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर “युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति, करें योग रहें निरोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात योग में शामिल सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष निखिल अग्रवाल,रजत चौधरी,अमन अग्रवाल, निखिल अग्रवाल,विनय अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल,अंकित मोदी,विशाल केडिया,रितेश शर्मा,सलभ केडिया,अजय शर्मा,आदित्य सोमानी,निखिल जलान,धीरेन्द्र अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य एवं नगर के नागरिक जन उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button