छत्तीसगढ़ बंद: चांपा में व्यापारिक संगठनों का समर्थन, सभी दुकानें रहेंगी बंद
चांपा

छत्तीसगढ़ बंद: चांपा में व्यापारिक संगठनों का समर्थन, सभी दुकानें रहेंगी बंद
चांपा।
सर्व समाज के आह्वान पर 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ बंद को लेकर चांपा नगर में भी व्यापक समर्थन देखने को मिल रहा है। इस महाबंद अभियान के समर्थन में चैंबर ऑफ कॉमर्स की चांपा इकाई के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सराफा संघ ने भी अपना समर्थन घोषित किया है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स चांपा के अध्यक्ष सुनील सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बंद के दौरान नगर एवं आसपास के आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यापारियों द्वारा अपने ग्राहकों को पूर्व सूचना दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को चांपा नगर की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।
उन्होंने नगरवासियों, व्यापारियों एवं सर्व समाज से अपील की है कि इस महाबंद अभियान को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि यह बंद शांतिपूर्ण एवं संगठित रूप से संपन्न हो सके।
गौरतलब है कि यह बंद अभियान सर्व समाज पर हो रहे कथित हमलों एवं ईसाई मिशनरी गतिविधियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button