चांपा के घाटोली चौक में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम


चांपा के घाटोली चौक में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

चांपा। चांपा नगर के समीप घाटोली चौक में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से कुचल गए।

घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर शासकीय बीडीएम अस्पताल के शव परीक्षण गृह (मर्चुरी) भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

मृतकों की पहचान कमरिद निवासी के रूप में हुई है।

हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button