बाली के प्रसिद्ध GWK की तर्ज पर सजेगा चांपा का गणपति पंडाल, 20 फीट के बप्पा होंगे आकर्षण का केंद्र

बाली के प्रसिद्ध GWK की तर्ज पर सजेगा चांपा का गणपति पंडाल, 20 फीट के बप्पा होंगे आकर्षण का केंद्र

चांपा। कोसा, कासा और कंचन की नगरी चांपा में इस वर्ष गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्री सिद्धिविनायक समिति, चांपा द्वारा मेला मैदान में इस बार भव्य गणपति पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। खास बात यह है कि पंडाल की थीम इंडोनेशिया के बाली स्थित प्रसिद्ध “गरुड़ विष्णु केंचना” (Garuda Wisnu Kencana-GWK) की भव्यता और आध्यात्मिकता से प्रेरित है।

समिति के अनुसार इस वर्ष करीब 80 फीट ऊंचा भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें 20 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा विराजमान होगी। पंडाल में भव्य डेकोरेशन के साथ आकर्षक लाइट शो भी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

बाली के GWK में भगवान विष्णु को उनके दिव्य वाहन गरुड़ जी पर विराजमान दर्शाया गया है। इसी अद्भुत स्वरूप को इस वर्ष चांपा के गणपति पंडाल की मुख्य प्रेरणा बनाया गया है। समिति द्वारा पंडाल को आकर्षक और आध्यात्मिक स्वरूप देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

पिछले वर्ष की भव्यता के बाद इस बार उससे भी बड़ा और आकर्षक आयोजन करने का प्रयास किया जा रहा है। समिति को उम्मीद है कि गणेशोत्सव के दौरान चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला मैदान पहुंचेंगे और भगवान गणपति के भव्य दरबार का दर्शन करेंगे।

श्री सिद्धिविनायक समिति ने शहरवासियों से परिवार और दोस्तों के साथ गणपति उत्सव में शामिल होने की अपील की है। इस बार चांपा में गणपति उत्सव के साथ भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और शानदार लाइट शो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।

स्थान — मेला मैदान, चांपा
आयोजक — श्री सिद्धिविनायक समिति, चांपा

गणपति बप्पा मोरया! 🚩🙏

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button