चाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिभक्तिमानवता

चांपा में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, मालपुआ के विशेष भोग के साथ उमड़ेगी आस्था

10012751341923829346532684353 Console Corptech

चांपा में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, मालपुआ के विशेष भोग के साथ उमड़ेगी आस्था

चांपा। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर आज चांपा नगर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाली जाएगी। इस पर्व को लेकर नगर के मंदिरों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

चांपा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ को मालपुआ का विशेष भोग अर्पित किया जाता है, जिसे यहां की वर्षों पुरानी परंपरा माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

नगर में दो स्थानों से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। पहला रथ पहाड़ी घाट मंदिर से तथा दूसरा रथ मठ मंदिर से निकलता है। दोनों रथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। यात्रा के दौरान पूरा नगर “हरि बोल… हरि बोल…” के जयघोष से भक्तिमय हो उठता है।

श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचकर स्वयं को सौभाग्यशाली और पुण्य का भागीदार मानते हैं। रथ यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर सुख, समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं। पूरे नगर में भजन-कीर्तन, धार्मिक आयोजन और भक्तिमय वातावरण के बीच यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button